Administrative Building

निर्देशक की मेज से

अभिवादन एवं केंद्रीय कर्मचारी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान कोलकाता में स्वागत


केंद्रीय कर्मचारी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान एक प्रमुख संस्थान है जिसका लगभग 16 एकड़ का विशाल परिसर है जो देश के पूर्वी भाग के सबसे बड़े सूचना प्रौद्योगिकी हब सेक्टर-5, सॉल्ट लेक कोलकाता में स्थित है। अपनी स्थापना के बाद से सीएसटीएआरआई ने पैन इंडिया आधार पर व्यावसायिक प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम का अभिकल्पन करने एवं इसे दुरस्त बनाने में कई पहल की हैं। यह संस्थान उद्योग जगत की समकालीन कौशल आवश्यकताओं को अभिभाषित करने में सामयिकता एवं प्रासंगिगता बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत रहा है। अपनी अब तक की यात्रा में सीएसटीएआरआई प्रशिक्षण महानिदेशालय की विभिन्न योजनाओं के तहत् विभिन्न पाठ्यक्रमों को राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के साथ संरेखित करने के कार्य में प्रमुखता से सामने आया है। सीएसटीएआरआई ने 1968 में अपनी यात्रा की शुरुआत की और कौशल पारिस्थितिकी तंत्र एवं अर्थव्यवस्था की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अपना योगदान देना जारी रखा है। यह संस्थान कौशल प्रशिक्षण देने की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षाशास्त्र के क्षेत्र में अपनी प्रक्षेत्र विशेषज्ञता के द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षकों में क्षमता निर्माण करने के काम में भी अग्रणी है। और मैं अपने सभी संकायों, कर्मचारियों, सहयोगियों, हितधारकों एवं प्रशिक्षुओं के गतिशील टीम कार्य के प्रति आश्वस्त हूँ कि हम सब मिलकर कौशल पारिस्थितिकी तंत्र की गुरुता बढ़ाने में तथा इस तंत्र के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के बढ़ते हुए अनुसंधान एवं विकास के पहलू को उद्घोषित करने में सीएसटीएआरआई अपना अधिकतम योगदान दे पाएगा।


उद्योग जगत की समकालीन आवश्यकता के अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित करने और वाँछित लोगों की रोजगार क्षमता विकसित करने के अंतिम उद्देश्य को प्राप्त करने का हमारा प्रयास सभी हितधारकों की समग्र भागीदारी के साथ पूरा होगा। सीएसटीएआरआई सभी हितधारकों को आमंत्रित करता है कि वे स्वैच्छिक रुप से आगे आएँ तथा देशभर में चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों का गुरुत्व बढ़ाएँ। हम कौशल प्रशिक्षण से जुड़े प्रशिक्षकों एवं प्रबंधकों से भी अनुरोध करते हैं कि अपनी प्रशिक्षण एवं कौशल पारिस्थितिकी तंत्र के प्रबंधन की क्षमताओं का निर्माण करने के लिए हमारे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लें। सामूहिक प्रयासों से हम अपने समाज नें बदलाव ला सकते हैं और अपने राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं।


इन्हीं सब तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सीएसटीएआरआई देश के कौशल विकास तंत्र में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सभी हितधारकों से पूर्ण सहयोग का आह्वान करता है।


टी रागुलान, ISDS

निर्देशक

 

Latest News

The ToT Employability Skills course is going to start wef 02.03.2026 to 13.03.2026 & The ToT Soft Skills Special Course is going to start wef 16.03.2026 to 27.03.2026




Training Registrations for ToT Soft Skills Special Course will open Wednesday, 25th February 2026 at 12 Noon.

Upcoming courses



ToT Employability Skills Course(02.03.2026 to 13.03.2026) ToT Soft Skills Special Course (16.03.2026 to 27.03.2026)











For Apply



Public Notice: Suggestions from Industries, ITIs, Trade experts are invited for ITI curriculum revision

For offline/online/Offcampus/ TailorMade Training please contact Co Ordinators Shri. Murari Barui, Assistant Director, email:murari.barui@gov.in and Shri. G Nandi, mail:gnandi64@gmail.com

  • ......................